फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणपंथी अपराध रोकने को जर्मनी कर रहा पुलिस कर्मियों और एजेंटों की भर्ती

Fri, 20 Dec 2019 04:07 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इस्लामी चरमपंथ और धुर वामपंथियों के खतरे से भी निपटने की है योजना
  • धुर दक्षिणपंथी अपराधों की जांच करेंगे और उन्हें रोकने के लिए काम करेंगे
  • इस भर्ती के संबंध में सरकार पिछले साल ही अपनी सहमति जता चुकी है
विज्ञापन
जर्मनी का ध्वज - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी में बढ़ी शरणार्थी समस्या के बाद धुर दक्षिणपंथी चरमपंथ के उभार के चलते सरकार ने सैकड़ों पुलिस कर्मियों और खुफिया एजेंटों की भर्ती का कदम उठाया है। इस संबंध में जर्मनी के गृहमंत्री ने बाकायदा जानकारी दी कि देश में धुर दक्षिणपंथियों, वामपंथियों और इस्लामी चरमपंथ से खतरे से निपटने के लिए अब नई भर्तियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने बताया कि संघीय अपराध पुलिस कार्यालय और खुफिया एजेंसी बीएफवी दोनों जगह 300-300 कर्मियों की भर्ती करेंगे। ये लोग खासतौर से धुर दक्षिणपंथी अपराधों की जांच करेंगे और उन्हें रोकने के लिए काम करेंगे। देश में बढ़ रहे धुर वामपंथी और इस्लामी चरमपंथ खतरे के चलते नए लोगों की भर्ती की जा रही है ताकि इनके अपराधों को रोकने के लिए चलने वाली मुहिम कमजोर ना पड़े। 

बता दें कि इस भर्ती के संबंध में सरकार पिछले साल ही अपनी सहमति जता चुकी है। जर्मन गृहमंत्री ने कहा, देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती है। सीहोफर ने कहा कि जर्मनी में कुल मिला कर सुरक्षा की स्थिति अच्छी है लेकिन कुछ अलग-अलग भयानक घटनाएं हुई हैं, जिनकी वजह से लोगों का भरोसा डगमगा रहा है।

भड़काऊ घटनाक्रम बढ़े

अक्तूबर में हाले शहर के सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना घर) पर हुए हमले में हमलावर ने घटना को अंजाम देने के बाद पहले सोशल मीडिया पर एक यहूदियों के खिलाफ एक भड़काऊ बयान पोस्ट किया था। जब वह सिनोगॉग के अंदर नहीं घुस पाया तो उसने बाहर दो लोगों की जान ले ली। जून में चांसलर मर्केल की पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी गई। उसने शरणार्थियों के प्रति मर्केल के स्वागत के भाव का समर्थन किया था।

12,000 लोगों पर संदेह

जर्मनी में करीब 12,000 ऐसे लोग हैं जिनकी विचारधारा धुर दक्षिणंथी है और जो हिंसक हो सकते हैं। सरकार को इन पर संदेह है। संघीय अपराध पुलिस कार्यालय के प्रमुख होल्गर मुएंच ने हालांकि ध्यान दिलाया है कि आधे से ज्यादा दक्षिणपंथी अपराध ऐसे लोगों ने किए जिनके बारे में पुलिस पहले से नहीं जानती थी। इनमें हाले में सिनेगॉग का हमलावर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें