German Chancellor Angela Merkel
- फोटो : Twitter
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने यूरोप में हाल में हुई आतंकी घटनाओं पर चिंता जताते हुए खुली सीमा वाले शेंगेन क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने मंगलवार को यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ एक बैठक में कहा, 'मैं शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश-निकास प्रणाली का उल्लेख करना चाहती हूं, जो 2022 में तैयार होना चाहिए'। उन्होंने कहा कि यह जानना आवश्यक है कि शेंगेन क्षेत्र में कौन आता है और कौन जाता है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई यूरोपीय देशों में आतंकी हमलों में बढ़ोतरी हुई है और कट्टरता हावी हुई है।