फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मादा व्हेल शार्क की मौत

Sat, 28 Nov 2020 11:03 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में अटलांटा के जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मादा व्हेल शार्क की मौत हो गई। मछलीघर ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा, 2006 से मछलीघर में रह रही ट्रीक्सी नामक व्हेल शार्क की शुक्रवार को मौत हो गई। मछलीघर ने कहा, उसे दिन में आने-जाने में कठिनाई होने की वजह से उसकी तबियत खराब हो गई।

विज्ञापन


चिकित्सा और देखभाल के प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। दुनिया में सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क की ग्रे रंग की त्वचा पर सफेद चकत्ते पाए जाते हैं। ये मेक्सिको और एशिया के कुछ हिस्सों सहित दुनिया भर के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में रहती हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर रेड लिस्ट ऑफ थ्रीटेन्ड स्पीसीज के अनुसार ये लुप्तप्राय जीव मानी जाती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें