फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk Slams Soros: एलन मस्क के निशाने पर जॉर्ज सोरोस, बोले- उनकी मानवता के प्रति घृणा में इस्राइल भी शामिल

Thu, 09 Jan 2025 08:01 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हमास समर्थक संगठनों को वित्तीय सहायता देने पर संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत ने जॉर्ज सोरोस की आलोचना की थी। राजदूत ने इसे शर्मनाक बताया था। इसे लेकर एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि सोरोस की मानवता के प्रति घृणा में इस्राइल भी शामिल है। 
 
विज्ञापन
एलन मस्क और जॉर्ज सोरोस - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक्स के मालिक और दिग्गज अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने अब अरबपति जॉर्ज सोरोस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनकी मानवता के प्रति घृणा में इस्राइल भी शामिल है। एक्स पर मस्क ने हमास समर्थक गैर सरकारी संगठनों को 15 मिलियन डॉलर की सहायता देने से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की। 

विज्ञापन

 

हाल ही में हमास समर्थक संगठनों को वित्तीय सहायता देने पर संयुक्त राष्ट्र में इस्राइल के राजदूत ने जॉर्ज सोरोस की आलोचना की थी। राजदूत ने इसे शर्मनाक बताया था। इसे लेकर एलन मस्क ने एक्स पर लिखा कि सोरोस की मानवता के प्रति घृणा में इस्राइल भी शामिल है। 

इससे पहले जॉर्ज सोरोस को बाइडन सरकार द्वारा प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम मिलने पर भी एलन मस्क ने चुटकी ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की थी। इसमें बाइडन काले रंग के कपड़े पहने स्टार वॉर्स फिल्म सीरीज के दुष्ट कैरेक्टर डार्थ सिडियस को पुरस्कार देते दिख रहे हैं। मस्क ने इसी कैरेक्टर की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि शायद रोशनी की वजह से सोरोस काफी अच्छे लग रहे हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में दिए एक इंटरव्यू में भी उन्होंने सोरोस पर ऐसे काम करने का आरोप लगाया था जो समाज के ताने-बाने को नष्ट करते हैं। उन्होंने कहा था कि जॉर्ज सोरोस मानवता से बुनियादी तौर पर नफरत करते हैं। वह कुछ ऐसे काम कर रहे हैं, जो सभ्यता के ताने-बाने को नष्ट कर रहा है। आप जानते हैं, ऐसे डीए को चुनवा रहे हैं, जो अपना काम नहीं करेगा।'

कौन हैं जॉर्ज सोरोस
व्हाइट हाउस के मुताबिक, जॉर्ज सोरोस एक अरबपति निवेशक हैं और ओपन सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उन्होंने 120 से अधिक देशों में लोकतंत्र, मानवाधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए कई पहलें की हैं। हालांकि, सोरोस हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक रहे हैं। उन पर भारतीय चुनावों में कथित दखलंदाजी के आरोपी लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें