फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत पर मिनीपोलिस के बाहर प्रदर्शन, थाने में आगजनी

Fri, 29 May 2020 11:26 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत को लेकर हो रहे प्रदर्शन बृहस्पतिवार को मिनीपोलिस क्षेत्र के बाहर भी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने सेंट पॉल मार्ग पर लूटपाट और आगजनी की तथा वे उस जगह पर फिर से पहुंच गए, जहां हिंसक प्रदर्शन के चलते पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। प्रदर्शनकारियों ने मिनीपोलिस में एक थाने को भी आग लगा दी जिसे पुलिस विभाग ने हिंसक प्रदर्शनों चलते खाली कर दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे के बाद अपने कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रेसिंक्ट थाने को खाली कर दिया गया था। प्रदर्शनकारी एक वीडियो में थाने में घुसते और इमारत को आग लगाते दिखाई देते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थिति को लेकर टिप्पणी की कि मिनीपोलिस में नेतृत्व का पूरी तरह अभाव है। उन्होंने ट्वीट किया कि अभी गवर्नर टिम वाल्ज से बात की और उनसे कहा कि सेना हर तरह से उनके साथ है। जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है। ट्विटर ने ट्रंप के इस ट्वीट को नियम विरुद्ध करार देकर इसे ‘फ्लैग’ कर दिया।
विज्ञापन


ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए ट्वीट में लिखा कि ये ठग जॉर्ज फ्लॉयड की स्मृति का निरादर कर रहे हैं, और मैं यह नहीं होने दूंगा। अभी गवर्नर टिम वाल्ज से बात की और उनसे कहा कि सेना हर तरह से उनके साथ है। जब लूटपाट शुरू होती है तो गोलीबारी शुरू होती है। आपका धन्यवाद।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने उनके इस ट्वीट को लेकर चेतावनी दी है। सोशल मीडिया कंपनी ने कहा, ‘इस ट्वीट ने हिंसा को बढ़ावा देने से संबंधित ट्विटर के नियमों का उल्लंघन किया है। हालांकि हमारा मानना है कि कई बार ट्वीट तक पहुंच बरकरार रहना जनता के हित में हो सकता है।’

इसने कहा कि वह नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न ट्वीट को लेकर सामान्य तौर पर कार्रवाई करती रहती है। इस बीच, मिनीपोलिस के थके और निराश दिख रहे मेयर जैकब फ्रे सामने आए और थाने को खाली कराने की जिम्मेदारी ली और कहा कि वहां अधिकारियों के लिए काफी खतरा पैदा हो गया था।

इस दौरान एक रिपोर्टर ने फ्रे से पूछा कि क्या योजना है? फ्रे ने जवाब में कहा, ‘हमारे शहर में अभी काफी दुख और गुस्सा है। मैं इसे समझता हूं, लूटपाट के रूप में पिछले कुछ घंटों और रातों में हमने जो लूटपाट देखी है, वह अस्वीकार्य है।’

इस बीच , मिनसोटा के अधिकारियों ने सीएनएन टेलीविजन के एक रिपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि चैनल ने मिनीपोलिस में हिंसा की खबर दिखाई थी। सीएनएन के रिपोर्टर उमर जिमेनेज कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में थे, लेकिन तब भी उन्हें हथकड़ी लगा दी गई। चैनल के एक प्रोड्यूसर और एक फोटो पत्रकार को भी हथकड़ी लगाकर ले जाया गया।

विज्ञापन

सेंट पॉल में शुक्रवार की सुबह भी आगजनी की घटनाएं हुईं

मिनीपोलिस और सेंट पॉल में शुक्रवार की सुबह भी आगजनी की घटनाएं हुईं। जॉर्ज फ्लॉयड नाम के हथकड़ी लगे एक अश्वेत व्यक्ति की गर्दन पर श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा घुटना रखे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी रोष है। वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम आठ मिनट तक अपने घुटने से व्यक्ति की गर्दन दबाए रखता है। इस दौरान व्यक्ति सांस रुकने की बात कहता नजर आता है।

गत सोमवार को हुई घटना के वीडियो में दिखता है कि व्यक्ति का हिलना-डुलना और बोलना बंद हो जाने पर भी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन अपना घुटना नहीं हटाता। यह वीडियो एक राहगीर ने बनाया था।फ्लोयड की मौत के बाद लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्विन सिटीज क्षेत्र में दर्जनों कारोबारी प्रतिष्ठानों ने लूटपाट से बचने के लिए बृहस्पतिवार को अपने खिड़की और दरवाजे बंद रखे। अमेरिकी कंपनी टार्गेट ने अपने दो दर्जन स्टोर को अस्थाई रूप से बंद रखने की घोषणा की।

मिनीपोलिस में सुरक्षा चिंताओं के चलते रेल और बस सेवाएं बाधित हुई हैं। सेंट पॉल में धुएं का गुबार उठता देखा गया। कई जगह लगाई गई आग को बुझाने के लिए दमकल दस्तों को मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। टार्गेट कंपनी के एक प्रतिष्ठान के बाहर अधिकारी खड़े नजर आए जो प्रदर्शनकारियों को दूर रखने की कोशिश कर रहे थे। हिंसा पर उतारू प्रदर्शकारी अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों के शीशों को तोड़ते नजर आए।

सैकड़ों प्रदर्शनकारी बृहस्पतिवार को मिनीपोलिस के पास उस स्थान पर फिर से पहुंच गए जो हिंसा का केंद्र बनकर उभरा है। सारी रात इस जगह पर हंगामा होता रहा। मिनीपोलिस में दूसरी तरफ हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया और न्याय की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें