फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस बोले, सदी में भूराजनीतिक तनाव सर्वोच्च स्तर पर

Wed, 08 Jan 2020 02:40 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि सदी में भूराजनीतिक तनाव अपने सर्वोच्च स्तर पर है। उन्होंने कहा, कई देशों के अप्रत्याशित फैसलों से गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह चेतावनी अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद मध्य-पूर्व (पश्चिम एशिया) में बढ़ती तनातनी के बीच आई है।

विज्ञापन


गुटेरस ने कहा, नया साल हमारी दुनिया में उथल-पुथल के साथ शुरू हुआ है। हम खतरनाक समय में जी रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि परमाणु अप्रसार भी अब ज्यादा वक्त तक नहीं चलने वाला है। साथ ही मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच व्यापार और तकनीकी संघर्ष के चलते दुनिया के बाजार भी अस्थिर हो रहे हैं, विकास की गति कम हो रही है और असमानतायें बढ़ रही हैं।

जल रहा है ग्रह
एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि ‘हमारा ग्रह जल रहा है, जलवायु संकट बढ़ता जा रहा है, हम दुनिया के कई हिस्सों में बहुत से लोगों को निराश और गुस्से में देख रहे हैं। हम आतंकवाद की खतरनाक स्थिति के साथ सामाजिक अशांति, बढ़ते कट्टरपंथ और राष्ट्रवाद को देख रहे हैं।’
विज्ञापन


अधिक वक्त तक नहीं चल सकते ये हालात
गुटेरस ने कहा, ‘साफ है कि ऐसे हालात अधिक समय तक नहीं चल सकते हैं। मैं हाल में बढ़े वैश्विक तनाव को लेकर बहुत सजग हूं और इसके समाधान पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। मैं दुनिया भर के प्रमुख अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हूं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें