फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमानी ने रची थी दिल्ली और लंदन पर आतंकी हमले की साजिश : ट्रंप

Sun, 05 Jan 2020 02:29 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ईरानी सैन्य कमांडर की हत्या का बचाव
  • ट्रंप बोले- बीमार सनक के चलते उसने निर्दोषों को मारा
  • ट्रंप ने कहा, हमने दुनिया के नंबर-1 आतंकी को मारा
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह कार्रवाई युद्ध रोकने के लिए
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी को मारने के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, सुलेमानी ने बीमार सनक के चलते ही बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की हत्या की। उसकी आतंकी साजिशें दिल्ली और लंदन तक फैली थीं। हालांकि अब उसका आतंकी युग खत्म हो गया। दूसरी ओर, दिल्ली में भारतीय खुफिया सूत्रों ने भी ट्रंप की इस बात को खारिज नहीं किया। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि भारतीय एजेंसियों को कुद्स की हरकतों के बारे में कई सुराग मिलते रहे थे। अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी सैन्य कमांडर की मौत के बाद निजी रिसॉर्ट में नए साल की छुट्टी मना रहे ट्रंप मीडिया से मुखातिब हुए और कहा, हम सुलेमानी के आतंक का शिकार हुए लोगों को याद करते हैं। वह पिछले 20 वर्ष से मध्य-पूर्व को अस्थिर करने के लिए आतंकी साजिशों को अंजाम दे रहा था। 

उसने लंदन और दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रची। हाल ही में सुलेमानी ने ईरान में प्रदर्शनकारियों के क्रूर दमन का नेतृत्व किया। वहां 1,000 से अधिक निर्दोष नागरिकों को यातनाएं दीं और मार डाला गया। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि वह दिल्ली में किस आतंकी साजिश की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई युद्ध रोकने के लिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने जो कार्रवाई की वह युद्ध रोकने के लिए की है न कि युद्ध शुरू करने के लिए। यह कार्रवाई दुनिया के नंबर-1 आतंकी को मार गिराने की थी।



अमेरिका का एक और हमला, छह की मौत
शनिवार तड़के अमेरिका ने इराक में हशद अल शाबी अर्द्धसैन्य बल के सदस्यों को निशाना बनकार हवाई हमला किया। हमला शुक्रवार को मारे गए सुलेमानी और इराकी अर्द्धसैन्य बल के उप प्रमुख अबू महदी अल मुहंदिस के लिए शोक मार्च निकाले जाने से ठीक पहले हुआ। इस हमले में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि इस पर अमेरिका की तरफ से कोई बयान नहीं है।

दिल्ली में इस्रायली राजनयिक की गाड़ी में कुद्स ने ही करवाया था धमाका
ईरान की एलीट फोर्स अल-कुद्स के मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी द्वारा भारत में आतंकी साजिश रचने के ट्रंप के दावे को भारतीय खुफिया एजेंसियां खारिज नहीं कर रही। एजेंसियों का मानना है कि कुद्स भारत ही नहीं पूरे भारतीय उप महाद्वीप में परोक्ष रूप से सक्रिय रहा है। सूत्रों ने बताया कि 13 फरवरी, 2012 को दिल्ली में एक इस्रायली राजनयिक की गाड़ी में रहस्यमयी विस्फोटक से हुए धमाके के पीछे भी कुद्स का ही हाथ था।

 धमाके में गाड़ी में सवार राजनयिक की पत्नी, एक स्टाफ और ड्राईवर मामूली रूप से घायल हुए थे। उसी दिन जार्जिया में भी ऐसी ही साजिश रची थी लेकिन कार में लगाया गया बम नहीं फटा। दिल्ली धमाके के मामले में बाद में एक इस्रायली पत्रकार को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें