फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: इस्राइल के हवाई हमलों में गाजा में 20 फलस्तीनियों की गई जान, शरणार्थी शिविर-दक्षिणी खान यूनिस पर भी हमले

Tue, 24 Dec 2024 05:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, यरूशलम/वाशिंगटन

सार

दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल ने कहा, मृतकों के शव उसने देखे और गिने हैं। ये हमले तब हो रहे हैं जब युद्धविराम पर चर्चाएं तेज हुई हैं। अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि सहायता काफिले की सुरक्षा कर रहे लोगों पर हमले में छह अन्य लोग मारे गए और मुवासी में एक कार पर हमले में दो अन्य लोग भी मारे गए। क्षेत्र में एक अलग हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
युद्धग्रस्त इलाके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा पट्टी पर इस्राइली हवाई हमलों में सोमवार को कम से कम 20 लोग मरे और कई घायल हुए हैं। फलस्तीनी चिकित्सकों ने कहा, रविवार देर रात और सोमवार को किए गए हमलों में इस्राइल द्वारा मानवीय क्षेत्र घोषित मुवासी में एक तंबू शिविर पर हमला किया। इसमें दो बच्चों सहित आठ लोग मारे गए, जबकि 30 घायल हो गए।

विज्ञापन


दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल ने कहा, मृतकों के शव उसने देखे और गिने हैं। ये हमले तब हो रहे हैं जब युद्धविराम पर चर्चाएं तेज हुई हैं। अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि सहायता काफिले की सुरक्षा कर रहे लोगों पर हमले में छह अन्य लोग मारे गए और मुवासी में एक कार पर हमले में दो अन्य लोग भी मारे गए। क्षेत्र में एक अलग हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एजेंसी

इस्राइली पूर्व जासूसों ने साझा की पेजर हमलों की जानकारी
हाल में सेवानिवृत्त दो वरिष्ठ इस्राइली खुफिया एजेंटों ने एक घातक खुफिया अभियान के बारे में नई जानकारी साझा की कि कैसे लेबनान और सीरिया में करीब 3 माह पूर्व हिज्बुल्ला के लड़ाकों को विस्फोटक ‘पेजर’ और ‘वॉकी टॉकी’ के जरिये निशाना बनाकर हमले किए थे। सीबीएस ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम के एक हिस्से में एजेंटों ने बात की। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहने थे और उनकी आवाज बदली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें