फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maxico: मैक्सिको सिटी में गैस टैंकर में धमाका; आग की लपटों से झुलसे तीन लोगों की मौत, 70 अन्य घायल

Thu, 11 Sep 2025 05:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी

सार

मैक्सिको सिटी में हाईवे पर एक गैस टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 70 लोग झुलस गए। जबकि, तीन लोगों की मौत हो गई। मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बताया कि धमाके में 18 वाहन जल गए हैं और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको सिटी में बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को हाईवे पर एक गैस टैंकर में धमाका हो गया। धमाके के बाद टैंकर से उठी आग की लपटें और धुआं राजधानी के दक्षिणी हिस्से में फैल गया। हादसे में कम से कम 70 लोग झुलस गए। जबकि, तीन लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के पूरे शरीर पर जलने के घाव दिखे और कुछ झुलसे लोग फटे कपड़ों में सड़क पर मदद का इंतजार करते दिखे। 

विज्ञापन


मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने हाईवे ओवरपास के नीचे हुए धमाके को 'आपातकाल' बताया। उन्होंने कहा कि धमाके में 18 वाहन जल गए और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मेयर ने बताया कि अभियोजक घटना की जांच कर रहे हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि हाईवे पर टैंकर के पलटने के बाद धमाका हुआ। 

ये भी पढ़ें: US: ट्रंप के करीबी इंफ्लूएंसर चार्ली किर्क की इलाज के दौरान मौत; यूटा वैली विश्वविद्यालय में मारी गई थी गोली
विज्ञापन


धमाके के बाद चीखते-चिल्लाते और भागते नजर आए लोग
अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन प्रसारित की गई तस्वीरों में एक ट्रक से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं। जबकि, सोशल मीडिया पर अन्य वीडियो में दर्जनों लोग धमाके के बाद चीखते-चिल्लाते और भागते नजर आए। एक वीडियो में दो लोग पूरी तरह झुलसे हुए दिखे, जिनके कपड़े उनकी त्वचा से चिपक गए थे। मैक्सिको सिटी के सरकारी सचिव सीजर क्राविओटो ने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। 

गैस टैंकर पर लगा था ऊर्जा कंपनी सिल्जा का लोगो
धमाके के बाद सड़क पर पलटे गैस टैंकर पर ऊर्जा कंपनी सिल्जा का लोगो लगा हुआ था। हालांकि, कंपनी के एक अधिकारी ने दावा किया है कि यह उनका वाहन नहीं है और वे सिर्फ उत्तरी मैक्सिको में काम करते हैं। कंपनी ने इस बारे में और जानकारी देने से फिलहाल इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IDF: कतर के बाद यमन पर बरसा नेतन्याहू का कहर; इस्राइल के हवाई हमलों में 35 की मौत, 130 से ज्यादा घायल

धमाके के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे मेयर 
मेयर ब्रुगाडा धमाके के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए और दमकल व मेडिकल टीमों के साथ हालात का जायजा लिया। दमकलकर्मी गैस टैंकर से उठती आग की लपटों पर काबू पाने के लिए पानी डाल रहे थे। यह धमाका उस हाईवे पर हुआ जो राजधानी से देश के दूसरे बड़े शहर पुएब्ला की ओर जाता है। शहर की सरकार ने बताया कि यह सड़क अगली सूचना तक बंद रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें