फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में हादसा: गैस पाइप में भीषण विस्फोट, 12 की गई जान, 39 गंभीर रूप से घायल

Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 39 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार सुबह भीषण गैस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 100 से अधिक लोग से घायल हो गए, जिनमें से 39 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आधिकारिक मीडिया ने यह खबर दी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


यह विस्फोट झांगवान जिले के शियान शहर में सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। खबरों के मुताबिक, जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में कई इमारतें तबाह हो गईं, 12 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए।

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी कि विस्फोट शियान के यान्हु बाजार में हुआ, जहां कई लोग नाश्ता कर रहे थे या बाजार में सब्जी खरीद रहे थे।शहर के नगरपालिका कार्यालय ने घटना के बाद शुरू में कहा था कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इलाके से करीब 150 लोगों को बचाया है। इनमें से 39 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बचाव कर्मी इन तबाह हुए घरों से बड़े पैमाने पर मलबा हटाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें