फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: भारत समेत 26 देशों पर पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंध, अगले आदेश तक यात्रा पर बैन

Sun, 13 Jun 2021 02:57 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

भारत समेत 26 देशों को पाकिस्तान ने सी कैटेगरी में रख दिया है और यहां से आने वाले सभी हवाई यात्रियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
हवाई यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते पाकिस्तान ने हवाई यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत समेत 26 देशों की हवाई यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। पाकिस्तान के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने इन सभी 26 देशों को सी कैटेगरी में डाल दिया है। अपने देश में कोरोना के संकमण को फैलने से रोकने के लिए पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


क्या होती है सी कैटेगरी?
पाकिस्तान में ए कैटेगरी वालों यात्रियों को कोविड-19 में छूट है। जबकि कैटेगरी बी के यात्रियों को एंटी पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। हर यात्री को यात्रा से 72 घंटे पहले टेस्ट रिपोर्ट साथ लानी होगी। हालांकि जो यात्री या देश कैटेगरी सी में होंगे, उन पर पूर्ण रूप से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस कैटेगरी के लिए एनसीओसी गाइडलाइन के अंतर्गत ही यात्रा में छूट मिल सकेगी।

किन देशों पर पाकिस्तान ने लगाया है प्रतिबंध?
भारत, ईरान, बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, ईराक, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, फिलीपींस, अर्जेंटीना, ब्राजील, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनिशिया, बोलिविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टारिका, डोमिनिका, इक्वाडोर, नामिबिया, पैरागुआ, पेरू, त्रिनिडाड, टोबैको, उरुग्वे। बता दें कि इन सभी देशों को पाकिस्तान ने सी कैटेगरी में रखा है, यानी कि यहां के यात्रियों को पाकिस्तान में यात्रा करने पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें