बाल्टीमोर में धमाके से तबाह हुए घर
- फोटो : twitter.com/ByondYourReach
अमेरिका में मैरीलैंड राज्य के शहर बाल्टीमोर में एक भीषण गैस विस्फोट हुआ है, जिससे कम से कम तीन घर तबाह हो गए हैं। घटना में एक महिला की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मलबे में बच्चों समेत कुछ लोग फंसे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और मलबे से दो व्यक्तियों को बाहर निकाला गया है जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे लेबिरिंथ और रेस्टर्सटाउन रोड पर हुआ। बचाव कार्य शुरू हो चुका है।