फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gambian Vice President: गांबिया के उपराष्ट्रपति बदरा अली जोफ का भारत में निधन

Thu, 19 Jan 2023 07:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बंजुल

सार

65 वर्षीय जोफ उपराष्ट्रपति से पहले शिक्षा मंत्री रह चुके थे। 2017 से 2022 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।
विज्ञापन
गांबिया के उपराष्ट्रपति बदरा अली जोफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंजुल (गांबिया)। गांबिया के उपराष्ट्रपति बदरा अली जोफ का संक्षिप्त बीमारी के बाद भारत में निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। गांबिया के राष्ट्रपति एडमा बैरो ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर जोफ के निधन पर गहरा दुख जताया है। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री भी रह चुके जोफ
65 वर्षीय जोफ उपराष्ट्रपति से पहले शिक्षा मंत्री रह चुके थे। 2017 से 2022 तक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। बता दें कि 2016 मे पूर्व दिग्गज याहया जाममेह को बदारा जोफ ने हराया था। जिसके बाद वह राष्ट्रपति बारो के अधीन काम करने वाले चौथे उप-राष्ट्रपति थे। इन्होंने पश्चिम और मध्य अफ्रीका के शिक्षा विशेषज्ञ के रूप में काम किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें