फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gabon: गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का निधन, विदेश मंत्री जयशंकर ने निधन पर जताया शोक

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया जिन्हें उन्होंने 'भारत का मित्र' कहा।
विज्ञापन
गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का शुक्रवार को निधन हो गया। गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओडिम्बा ने एक ट्वीट में उन्हें एक महान राजनयिक और एक वफादार दोस्त बताते हुए गैबॉन के लिए एक बड़ी क्षति बताया। गैबॉन के राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में लिखा मारे विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो आज हमें छोड़कर चले गए। वह एक बहुत महान राजनयिक, एक सच्चे राजनेता थे। मेरे लिए, वह सबसे पहले एक मित्र फिर एक वफादार राजनेता थे। जिन्हें मैं हमेशा चाहता था। 

विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख
वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया जिन्हें उन्होंने 'भारत का मित्र' कहा। जयशंकर ने ट्वीट किया कि गैबॉन के विदेश मंत्री और भारत के मित्र, माइकल मौसा एडमो के निधन के बारे में सुनकर सदमे में हूं। इस असामयिक नुकसान के लिए उनके परिवार और गैबॉन सरकार के प्रति संवेदनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें