फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G7: 'आप सबसे बेहतरीन, आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही...', PM मोदी से मुलाकात के दौरान बोलीं मेलोनी

Wed, 18 Jun 2025 09:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनानास्किस (कनाडा)

सार

G7: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी का जी7 सम्मेलन से इतर मुलाकात का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेलोनी प्रधानमंत्री मोदी से कहते हुए नजर आ रही हैं- आप बेस्ट हैं, मैं भी आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी इटली की समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा, आप सबसे बेहतरीन (बेस्ट) हैं, मैं आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं। वहीं मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ,इटली के साथ भारत की दोस्ती आगे और मजबूत होती जाएगी। 
विज्ञापन

 

दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिलाते और हालचाल पूछते नजर आते हैं। मेलोनी की इस बात पर प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराए और उन्हें 'थम्स अप' का इशारा किया। दोनों नेताओं के बीच यह गर्मजोशी भरा पल चर्चा का विषय बन गया।
 

बाद में पीएम मोदी ने एक्स पर भी लिखा, भारत और इटली की दोस्ती और मजबूत होती जाएगी, जिससे हमारे लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं, मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा, इटली और भारत एक महान मित्रता से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

 

यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना संबंध सामने आया हो। इससे पहले दुबई में कॉप28 सम्मेलन के दौरान ली गई एक सेल्फी भी वायरल हुई थी, जिसमें मेलोनी ने कैप्शन दिया था- कॉप28 में अच्छे दोस्त, मेलोडी। दोनों नेताओं की इस दोस्ती को भारत और इटली के बीच ऊर्जा, उद्योग और टिकाऊ विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग के रूप में देखा जा रहा है। यह मजबूत राजनयिक संबंधों की ओर इशारा है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें