फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र में प्लास्टिक कम करने के समझौते पर सहमत हुए जी20 के सदस्य देश

Sun, 16 Jun 2019 08:02 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों (जी 20) ने समुद्र में प्लास्टिक के कचरे की मात्रा में कमी लाने के लिए एक समझौते को लेकर सहमति जताई है। उन्होंने ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुए हमले के बाद ऊर्जा सुरक्षा की स्थिति पर भी इस बैठक में चर्चा की। 

विज्ञापन


जापान के पर्यावरण मंत्री योशियाकी हरादा ने संवाददाताओं को शनिवार देर रात जी20 पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के बारे में बताया कि जापान ने समुद्री प्लास्टिक कचरे के लिए एक व्यावहारिक संरचना तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। इस कदम का सदस्य देशों ने स्वागत किया है। 

प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बनी हुई है। खासतौर पर चीन और अन्य देशों द्वारा प्लास्टिक कचरे के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद यह चिंता और बढ़ गई है। इस प्रतिबंध के बाद जापान सहित कई देशों में प्लास्टिक कचरा जमा हो रहा है।
विज्ञापन


कारूईजावा के सेंट्रल माउंटेन रिजॉर्ट में हुई यह दो दिवसीय बैठक पहली ऐसी बैठक है जिसमें समुद्र में प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की गई है। उम्मीद है कि जी20 के मंत्रियों द्वारा जारी संयुक्त बयान में इसे शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें