फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: भुगतान प्रणालियों के समन्वय पर भारत और इंडोनेशिया ने जताई सहमति, एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Sat, 16 Jul 2022 10:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि उसने और बैंक इंडोनेशिया ने 16 जुलाई 2022 को बाली में जी 20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान दो केंद्रीय बैंकों के बीच पारस्परिक सहयोग में सुधार के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
बाली में भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए - फोटो : ट्विटर/आऱबीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंडोनेशिया ने शनिवार को जी-20 में भुगतान प्रणालियों के समन्वय पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने बैठक से इतर बाली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसमें भुगतान प्रणाली और आतंकी फंडिंग को रोकने सहित कई मुद्दों पर सहयोग किया गया।
विज्ञापन


आरबीआई ने एक बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक और बैंक इंडोनेशिया (बीआई) ने 16 जुलाई, 2022 को बाली, इंडोनेशिया में जी 20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान दो केंद्रीय बैंकों के बीच पारस्परिक सहयोग में सुधार के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा और बीआई के डिप्टी गवर्नर डोडी बुडी वालुयो ने आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और बीआई गवर्नर पेरी वारजियो की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, समझौता ज्ञापन को नीति संबंधी संवाद, तकनीकी सहयोग, सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त कार्य के माध्यम से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें