भारत समेत दुनिया भर के कई हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। इस हाथ पैर जमाने वाली ठंड के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें अंडा और नूडल्स हवा में ही जमे रह गए। ये फोटो जिसने भी देखा हैरान रह गया।
ये फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो गया। अब इस फोटो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। फोटो में एक मेज पर खुले में अंडा और नूडल्स रखे हैं जो हवा में जम गए हैं। अंडा फूटा है जो पूरी तरह से जम गया है।
आपको बता दें कि दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक जगह है रूस की साइबेरिया है, यह तस्वीर साइबेरिया के नोवोडिबिस्क की है जहां तापमान काफी नीचे चला गया है।
हाल ही में साइबेरिया के टॉम्स्क शहर की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें कुछ युवक युवतियां खुले आसमाने के नीचे और -35 डिग्री तापमान पर बिकनी और स्विमवियर में नजर आए थे।