फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोवाकियाई पीएम को बारिश से बचाने के लिए खुद छाता पकडे़ रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति

Sun, 07 Feb 2021 03:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेरिस।
विज्ञापन
हाथ मेें छाता पकड़े फ्रांसीसी राष्ट्रपति - फोटो : social media
विज्ञापन

अपनी सादगी के लिए मशहूर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अब अपनी विनम्रता के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री इगारे मैटोविक फ्रांस की यात्रा पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में स्वागत समारोह के दौरान जब स्लोवाकियाई पीएम रिपोर्टरों से बातचीत कर रहे थे, उसी समय बारिश होने लगी। पीएम को बारिश से बचाने के लिए पास ही खडे़ फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने फौरन ही उनके सिर पर छाता ताना दिया।

इस दौरान महिला सहयोगियों ने तीन बार मैक्रों से छाता लेने की कोशिश की, मगर हर बार उन्होंने मना कर दिया। मैक्रों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर मैक्रों की दिल खोलकर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि विनम्रता की ऐसी मिसाल शायद ही देखने को मिलती है। कई बार कड़े प्रोटोकॉल के कारण राजनेता ऐसा कर नहीं पाते, क्योंकि वे किसी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें