फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जेल में कैदियों ने काटा हंगामा, जमकर मचाई तोड़फोड़, लगाई आग

Sun, 07 Feb 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस
विज्ञापन
एक टूटी हुई खिड़की के पास खड़े कैदी - फोटो : youtube screen grab
विज्ञापन

अमेरिका के सेंट लुइस में 115 कैदियों ने जेल पर कब्जा कर लिया। दंगाई कैदियों ने जेल में आग लगा दी और गार्ड को घायल कर दिया। वहीं खिड़कियों से सड़क पर कुर्सियों को फेंक दिया। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह की है।

विज्ञापन


शनिवार तड़के कई कैदियों को एक टूटी हुई खिड़की पर देखा गया। गुस्साए कैदियों ने चौथी मंजिल की खिड़कियों से बाहर फेंके जाने के बाद कुर्सियों, कूड़े के डिब्बे और अन्य सामान को सेंटर के बाहर जमीन पर पड़ा देखा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, सेंट लुइस सिटी जस्टिस सेंटर में सुबह तीन बजे के आसपास कैदियों का हंगामा शुरू किया और वहां के गार्ड को हाथापाई में घायल कर दिया। इन्हें काबू करने में सात घंटे लग गए।
विज्ञापन


इस दौरान कैदियों ने कई जगह आग लगा दी और खिड़कियों को तोड़ दिया, आग बुझाने के लिए अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचा। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में 633 लोग जेल में कैद हैं। इस सेंटर में छह मंजिल हैं और 860 कैदियों को रखने की क्षमता है।

अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा कि सभी दंगाई कैदियों को 10 बजे तक वापस हिरासत में ले लिया गया। सेंट लुइस पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर जिम्मी एडवर्ड्स ने कहा कि पुरुष कैदी हत्या और जानलेवा हमले जैसे गंभीर हिंसक अपराधों के लिए सजा काट रहे हैं।

दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में दो अलग-अलग गड़बड़ी के बाद सेंट लुइस सिटी जस्टिस सेंटर के दर्जनों कैदियों को बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, कैदियों को कोविड का डर है, उनको डर है कि वायरस संक्रमण का कारण बन सकता है। 

सेंट लुइस पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर जिम्मी एडवर्ड्स ने सुबह 10 बजे के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने कैदियों को बहुत हिंसक और आक्रामक बताया। साथ ही कहा कि अब सब नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें