फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNGA Session: फ्रांस के राष्ट्रपति ने किया पीएम मोदी के बयान का समर्थन, बोले- सही कहा यह युद्ध का समय नहीं

Wed, 21 Sep 2022 05:00 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के सामने कहा था, आज का युग युद्ध का नहीं है। मैं आपसे फोन कॉल पर इसके बारे में बात की है। आज हमें इस बारे में चर्चा करने का अवसर मिलेगा कि हम कैसे शांति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें उच्च स्तरीय सत्र में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है। 

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की वार्षिक बैठक के इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है। मोदी ने यह बात रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर कही थी। 

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने क्या कहा?
फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है। यह पश्चिम से बदला लेने का समय नहीं है, या पूर्व के खिलाफ पश्चिम के विरोध का समय नहीं है। आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए यह हमारे संप्रभु समान  देशों के साथ आने का समय है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति के सामने कहा था, आज का युग युद्ध का नहीं है। मैं आपसे फोन कॉल पर इसके बारे में बात की है। आज हमें इस बारे में चर्चा करने का अवसर मिलेगा कि हम कैसे शांति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। भारत और रूस कई दशकों तक एक दूसरे के साथ रहे हैं। 
 
उन्होंने आगे कहा था, हमने भारत-रूस द्विपक्षीय और विभिन्न मुद्दों को लेकर फोन पर कई बार चर्चा की है। हमें खाद्य, ईंधन सुरक्षा और उर्वरक की समस्याओं के समाधान के तरीके खोजने चाहिए। मैं यूक्रेन से हमारे छात्रों को निकालने में मदद के लिए रूस और यूक्रेन को धन्यवाद देना चाहता हूं। 

राष्ट्रपति पुतिन ने दिया था ये जवाब
प्रधानमंत्री मोदी का जवाब देते हुए राष्ट्रपति ने पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेन संघर्ष में भारत की स्थिति को जानते हैं और चाहते हैं कि यह सब (युद्ध) जल्द से जल्द खत्म हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें