फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: फ्रांस के भाषाविदों ने बताया- कोरोना वायरस स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग

Sun, 17 May 2020 04:36 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है वहीं 45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि कोरोना वायरस पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग। अगर व्याकरण की बात करें तो फ्रेंच भाषा के भाषाविद इसे स्त्री लिंग मान रहे हैं। उन्होंने ऐसा ही मानते हुए इस वायरस के नाम के आगे ले (le) या ला (la) लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सीएनएन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अब फ्रांस के एक अकादमिक ग्रुप द एकेडमी फ्रेंचाइजी ने तय किया है कि इसको वो इसे फेमिनिन यानि स्त्रीलिंग ही मानेंगे। और वह इसे ला कोविड मानेंगे। हालांकि दुनियाभर में इस वायरस के शक्तिशाली होने के कारण पुल्लिंग होने की बात लिखी जा रही है।   

भाषाविदों ने उदाहरण के द्वारा भी समझाया कि जैसे सीआईए है - इसके संक्षिप्त नाम के अनुसार यह स्त्रीलिंग है। इसलिए यह ला सीआईए है। वहीं एफबीआई के संक्षिप्त नाम के अनुसार यह पुल्लिंग है इसलिए इसके पहले ले एफबीआई होना चाहिए।

विज्ञापन

Covid-19 कोरोनोवायरस महामारी के लिए प्रयोग किया गया है। फ्रेंच अकादमी के अनुसार फ्रेंच भाषा में Covid-19 का अर्थ है 'maaladie provoqué par le coronavirus' अब फ्रेंच भाषा में आप देख सकते हैं कि शुरूआत में maladie लिखा है जिसमें la का प्रयोग किया गया है जोकि स्त्रीलिंग है इसलिए भाषाविद इसे la covid कहेंगे।     

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें