फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलन मस्क के नाम पर ठगा: एक शिक्षिका को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर हड़पे नौ हजार पाउंड

Mon, 17 May 2021 04:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पूरी दुनिया में ठगों का जाल बिछा हुआ। पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगने की घटनाएं अक्सर होती रहती है। यह मामला तो और गजब है क्योंकि इसमें दुनिया के अरबपति एलन मस्क के नाम पर ठगी हुई है। 
 
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठग व जालसाज लोगों से रुपये हड़पने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। अब ब्रिटेन की एक स्कूल शिक्षिका इनके झांसे का शिकार हो गई। शिक्षिका को एलन मस्क की कंपनी की निवेश योजना का झांसा देकर 9000 पाउंड ऐंठ लिए गए। उसे यह पैसा दोगुना कर के देना का भरोसा दिलाया गया था। 

विज्ञापन


यह करतूत एक ऑनलाइन धोखेबाज कंपनी ने कीं। शिक्षिका को एलन मस्क के नाम का इस्तेमाल करके 9,000 पाउंड का धोखा दिया गया। अपना पैसा गवां चुकी शिक्षिका अब दूसरों को ऐसे धोखेबाजों से बचने का आग्रह कर रही है। 

नया घर खरीदने के लिए जमा कर रही थी पैसा
शिक्षिका ने दरअसल यह पैसा अपना नया घर खरीदने के लिए बचाए थे, लेकिन धोखेबाजों ने उससे हड़प लिए। ठगी गई शिक्षिका जूली बुशनेल ने बिटकॉइन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। शिक्षिका का कहना है कि एलन मस्क बिटकॉइन के समर्थक हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख मस्क ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डॉग कॉइन का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


एक वेबसाइट के विज्ञापन देख झांसे में आई
शिक्षिका बुशनेल ने बताया कि उन्होंने एक वेबसाइट पर विज्ञापन में पढ़ा था कि एलन मस्क बिटकॉइन में जमा रुपयों को दोगुना कर के निवेशक को लौटाएंगे। इस पर महिला ने विज्ञापन देने वाली कंपनी को 9000 पाउंड का भुगतान कर दिया। इसके बाद जब महिला को उसके पैसा वापस नहीं मिला तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद वह पुलिस की शरण में पहुंची और ठगी करने वाली एजेंसी के खिलाफ शिकायत की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें