फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: राष्ट्रपति मैक्रों ने दी कोरोना को मात, एक हफ्ते बाद आए पृथक वास से बाहर

Thu, 24 Dec 2020 07:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पेरिस
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों - फोटो : फाइल
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों में अब कोराना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और हफ्ते भर बाद गुरुवार को वह पृथक-वास से बाहर आए। हालांकि, उन्होंने लोगों से मिलने-जुलने से दूर रहने और सतर्क रहने का अनुरोध किया है, ताकि क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान महामारी के प्रसार को नियंत्रित रखा जा सके।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते संभवत: खुद से शूट किए गए एक वीडियो में थके नजर आ रहे मैक्रों ने कहा था कि वह खांसी, सिरदर्द और थकान से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा था कि लापरवाही और बदकिस्मती से वह संक्रमित हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी प्राधिकारियों ने छुट्टियों के दौरान वायरस से जुड़ी पाबंदियां हटा दी हैं।


मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने फ्रांसीसी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित एक हफ्ते का पृथक-वास पूरा कर लिया है। उल्लेखनीय है कि फ्रांस में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 15,000 नए मामले सामने आए। देश में इस महामारी से अब तक कुल 62,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें