फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blast: फ्रांस की राजधानी पेरिस में धमाका, 16 लोग घायल; सात की हालत गंभीर

Wed, 21 Jun 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।

सार

Blast: फ्रांस की राजधानी पेरिस के व्यस्त लैटिन क्वार्टर की एक सड़क पर बुधवार को बड़ा धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 16 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पेरिस में बड़ा धमाका। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की राजधानी पेरिस के व्यस्त लैटिन क्वार्टर की एक सड़क पर बुधवार को बड़ा धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट में कम से कम 16 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत नाजुक है। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक इमारत का अग्रभाग गिर गया और खिड़कियां हवा में उड़ गईं। इमारत में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय डिप्टी मेयर, एडुआर्ड सिवेल ने एक ट्विटर पोस्ट में इसे गैस विस्फोट बताया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक टीवी चैनल को बताया कि विस्फोट से पहले गैस की तेज गंध आ रही थी। विस्फोट के बाद आग की तेज लपटे उठने लगी। इसके बाद 200 से अधिक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में संघर्ष करते दिखे। 2019 में यहां एक गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत और 66 लोग घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें