फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमांडू में दो अलग-अलग धमाकों में चार की मौत 

Sun, 26 May 2019 10:55 PM IST
राजेश सैनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kathmandu blast - फोटो : ANI
विज्ञापन

नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को दो अलग-अलग विस्फोट में चार लोगों की मौत गई और सात घायल  हो गए। पहला धमाका सुकेघारा में हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। दूसरा धमाका अनामनगर में हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सुरक्षा निकाय के प्रमुख और प्रमुख जिला अधिकारी को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


इन विस्फोट की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने पूर्व माओवादी विद्रोहियों से अलग हुए गुट पर विस्फोट का शक जताया है। ये विद्रोही अपने समर्थकों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। काठमांडू में ऐसा ही धमाका पूर्व विद्रोहियों से अलग हुए गुट ने फरवरी में भी किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें