फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी कर रहे लोगों पर गोलीबारी, चार की मौत

Fri, 01 Nov 2019 10:44 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरिंदा (कैलिफोर्निया)
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

अमेरिका में भीड़ पर गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी कर रहे लोगों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह हमला उत्तरी कैलिफोर्निया में सेन फ्रांसिस्को बे-एरिया में एक किराये के घर में चल रही हैलोवीन पार्टी के दौरान हुआ। पार्टी के दौरान 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। 

 
विज्ञापन

 

पुलिस प्रमुख डेविड कुक ने बताया कि फोन पर मिली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां चार लोगों के शव बरामद हुए। हालांकि हमला करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। केजीओ-टीवी की तरफ से जारी की गई वीडियो में घटनास्थल से कई दर्जन घायलों को ले जाती कई एंबुलेंस दिख रही हैं।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें