फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में आतंकी हमले में चार सैनिकों की मौत, 4 आतंकवादी ढेर

Wed, 02 Jan 2019 07:19 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक अर्द्धसैनिक प्रशिक्षण शिविर पर आतंकवादियों के हमले में मंगलवार को चार सैनिकों की मौत हो गई और चार आतंकवादी भी मारे गए। सेना ने बताया कि चार आतंकवादियों ने प्रांत के लोरलई क्षेत्र में फ्रंटियर कोर प्रशिक्षण केन्द्र में घुसने की कोशिश की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लक्ष्य को निशाना नहीं बना पाने के कारण आतंकियों ने गोलीबारी की और जांच चौकी के निकट परिसर में घुस गए। सेना ने बताया, ‘अभियान के दौरान एक आत्मघाती हमलावर समेत चार आतंकवादी मारे गए।’ उन्होंने बताया कि हमले में चार सुरक्षाकर्मी भी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए हैं। फिलहाल इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें