फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमालिया संसद के पास धमाके में चार की मौत, 10 घायल

Wed, 08 Jan 2020 10:47 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bomb attack - फोटो : PTI
विज्ञापन

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में संसद के पास बुधवार को एक कार बम धमाके में कम से कम चार लोग मारे गए और 10 घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मुताबिक, धमाके के बाद काले धुएं का गुबार देखा गया और कई वाहनों में आग लग गई। अल-कायदा से जुड़े समूह द्वारा हाल ही में केन्या के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले के बाद इस्लामी समूह अल-शबाब ने मौजूदा हमले की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अदन अब्दुल्लाही ने कहा कि विस्फोटकों को एक वाहन में पैक किया गया था। इससे सुरक्षा बलों को लगा कि वह चौकी से गुजरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और आत्मघाती हमलावर ने वहीं पर धमाके को अंजाम दे दिया। धमाके के वक्त पास स्थित एक दुकान पर मौजूद अब्दिरहमान मोहम्मद ने बताया कि विस्फोट होते ही उन्होंने कई शव देखे। उन्होंने कहा कि कई लोगों के शरीर में वाहनों की नुकीली चीजें घुस गई जिससे उनकी मौत हो गई। धमाके के बाद चारों तरफ अराजकता थी। धमाके के तुरंत बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी शमसो अली ने बताया कि भगवान के लिए धन्यवाद मैं दूर था, लेकिन मैंने धुआं और कई वाहनों को आग लगते देखा है।

नेटवर्क विस्तार में कामयाबी

मोगादिशु लगातार अल-शबाब के हमलों की चपेट में है, जिसने सोमाली सरकार को गिराने के लिए एक दशक से अधिक समय तक लड़ाई लड़ी है। अल-शबाब ने इस क्षेत्र में अपने नेटवर्क का विस्तार करने में भी कामयाबी हासिल की है, विशेष रूप से केन्या में जिसने 2011 में सोमालिया में सैनिकों को भेजने के बाद जवाबी कार्रवाई में कई विनाशकारी हमलों का सामना किया है।
विज्ञापन


अल कायदा से जुड़ा है ‘अल शबाब’

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा चरमपंथी संगठन ‘अल शबाब’ अक्सर इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहता है। चरमपंथी समूह को कई साल पहले मोगादिशु से खदेड़ दिया गया था, लेकिन वह सुरक्षा चौकियों, होटलों और समुद्र किनारे इस तरह के बड़े हमलों को अंजाम देता रहता है। मध्य और दक्षिणी सोमालिया के कुछ हिस्सों पर अलकायदा का नियंत्रण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें