मशहूर टाइम मैगजीन ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को सम्मान देने के लिए उन्हें 2018 के 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए चुना है। मैगजीन ने ये सम्मान खशोगी सहित चार पत्रकारों और एक अखबार को दिया है। बता दें सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी अमेरिकी नागरिक थे। उनकी इसी साल अक्तूबर माह में इस्तांबुल दूतावास में हत्या कर दी गई थी।
खशोगी को सम्मान देते हुए मंगलवार को मैगजीन ने कहा कि उन्होंने सच की कीमत चुकाने वाले चार पत्रकारों और एक अखबार को सम्मान दिया है। खशोगी के अलावा ये सम्मान फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा, रयूटर्स के रिपोर्टर वा लोन, क्याव सोई ओ जो इस वक्त म्यांमार की जेल में बंद हैं और कैपिटल गैजेट को दिया गया है।
मैरिलैंड के एनापोलिस स्थित कैपिटल गैजेट का स्टाफ भी सम्मान में शामिल है। इस स्टाफ में उन पांच लोगों को भी शामिल किया गया है, जो जून में हुई गोलीबारी में मारे गए थे।
टाइम साल 1927 के बाद से हर साल "पर्सन ऑफ द ईयर" का सम्मान देता आ रहा है। इस हफ्ते के एडीशन के लिए चार विभिन्न मैगजीन कवर को प्बलिश किया गया है। हर एक कवर पर सम्मान दिए गए व्यक्ति की तस्वीर है।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई मृत्योपरांत टाइम मैगजीन के कवर के लिए चुना गया हो।