फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तान की बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाका, चार पुलिस कर्मियों की मौत, 11 घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 14 May 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलूचिस्तान में बम धमाका - फोटो : social media

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के पास पावरफुल रिमोट-कंट्रोल बम धमाका हुआ है। जिसमें चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। बीते तीन दिन में यह दूसरा बड़ा हमला है। ये घटना सोमवार रात की है। जब लोग प्रांतीय राजधानी क्वेटा में मस्जिद के पास प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए थे।



ये धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में प्रार्थना करने आए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस पहुंची। क्वेटा के डीआईजी रज्जाक चीमा का कहना है, "मस्जिद की सुरक्षा के लिए आए पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया था। जिसमें रैपिड रिस्पॉन्स ग्रुप के चार पुलिस वालों की मौत हो गई और अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है।" वहीं प्रांत के गृह मंत्री जुल्लाह लंगोव का कहना है कि हमले में 11 लोग घायल हुए हैं। 


इससे पहले शनिवार को रणनीतिक रूप से अहम बंदरगाह शहर ग्वादर में तीन बंदूकधारियों ने पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर हमला कर दिया था। हमला और इसके बाद हुई घेराबंदी कई घंटों तक चली। जिसमें कुल आठ लोगों की मौत हो गई। 


प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा किए गए इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी। हमले में शामिल तीनों बंदूकधारियों को बाद में सुरक्षा बलों ने गोली मार दी थी।  


इस घटना से जुड़े सूत्र का कहना है कि विस्फोटकों को एक मोटरसाइकिल में रखा गया था। जो पुलिस के वाहन के पास थी। अज्ञात हमलावरों ने बाद में रिमोट कंट्रोल की सहायता से बम धमाका कर दिया। 


इस हमले में घटनास्थल पर मौजूद अन्य वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस घातक हमले में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि मस्जिद को कोई नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने बम धमाके के बाद से तलाश अभियान शुरू कर दिया है। ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। 


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने इस बम धमाके की जिम्मेदारी ली है। वहीं प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है। खान ने कहा है कि देश आतंकवाद को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा है कि रमजान के महीने में जिन्होंने भी निर्दोष लोगों को निशाना बनाया है, उनका कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next