फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: ऑस्ट्रेलियाई सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार, चालक दल के चार सदस्यों की मौत

Tue, 01 Aug 2023 05:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
विज्ञापन
military helicopter crash - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैमिल्टन द्वीप के पास क्वींसलैंड के समुद्री तट पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया का एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में चालक दल के चार सदस्य लापता हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मारलेस ने सोमवार को बताया कि अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास के दौरान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर के चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कि हादसा शुक्रवार को हैमिलटन द्वीप के तटीय क्षेत्र में हुआ था। एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टर पर कैप्टन डेनियल लियोन व उनके तीन अन्य सहयोगी सवार थे।

विज्ञापन


अभियान 'टैलिसमैन सेबर' रोका गया
वहीं, हादसे के बाद ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने जानकारी दी थी कि MRH90 हेलीकॉप्टर (इसे ताइपन भी कहा जाता है) दो-हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहा था। तभी करीब 10:30 बजे (स्थानीय समयनुसार) चालक दल के चार सदस्यों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अन्य हेलीकॉप्टर ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया और यह अभी भी जारी है। हादसे के बाद अभियान 'टैलिसमैन सेबर' को रोक दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया सहित 13 देश हिस्सा ले रहे
रिपोर्ट के मुताबिक, 'टैलिसमैन सेबर' के दौरान अमेरिकी मरीन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक व्हिट्संडेज में एक साथ अभ्यास कर रहे थे। 'टैलिसमैन सेबर' में लगभग 30,000 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे थे, जिसमें अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया सहित 13 देश शामिल हैं। पापुआ न्यू गिनी, फिजी और टोंगा पहली बार इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें