इंडोनेशिया के लॉयन एयर के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान से एक ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दुर्घटनास्थल पर तलाशी करने के बाद विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उनका कहना है कि एक नए विमान के गिरने के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाने में इससे मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, ‘हमें एक ब्लैक बॉक्स मिला है।’
अधिकारियों ने कहा कि हमें नहीं पता है कि यह एफडीआर (फ्लाइट डेटा रेकॉर्डर) या सीवीआर (कॉकपिट वॉइस रेकॉर्डर) है।