फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की वजह से हुआ था जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन  

Mon, 23 Sep 2019 05:27 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रॉबर्ट मुगाबे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन कैंसर के कारण हुआ था। सरकारी समाचार पत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनका छह सितंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हुआ था। वह 95 वर्ष के थे। वह 1980 में श्वेत अल्पसंख्यकों के शासन के समाप्त होने के बाद सत्ता में आए और 37 साल, सात महीने जिम्बाब्वे में सत्ता में रहे।

विज्ञापन


उन्हें सैन्य समर्थित तख्तापलट के तहत नवंबर 2017 में अपदस्थ कर दिया गया था जिससे उनके तानाशाही शासन का अंत हो गया। मुगाबे को अपदस्थ किए जाने के बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आई और वह इलाज के लिए अक्सर सिंगापुर की यात्राएं करते थे। ‘द हेराल्ड’ ने सोमवार को कहा, ‘मुगाबे को कैंसर था जो काफी बढ़ गया था और उनका कीमोथैरेपी उपचार बंद कर दिया गया था क्योंकि यह प्रभावी नहीं था।’

अखबार ने बताया कि जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन नांगाग्वा ने शनिवार को न्यूयार्क में पार्टी समर्थकों से कहा, ‘उनकी उम्र अधिक थी, कैंसर फैल गया था और उपचार से मदद नहीं हो रही थी जिसके कारण चिकित्सकों ने उपचार बंद कर दिया था।’
विज्ञापन


मुगाबे के रिश्तेदार लियो मुगाबे ने कहा कि वह ‘इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं’। इससे पहले रॉबर्ट मुगाबे के परिवार ने उनकी सिंगापुर की नियमित यात्राओं के बारे में कहा था कि वे मोतियाबिंद के उपचार के लिए वहां जाया करते थे। व्हिसलब्लोअर साइट विकीलीक्स ने 2011 में कहा था कि मुगाबे कैंसर से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें