फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की सुरक्षा योजना सिर्फ एक सपना?: पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी बोले- रूस की ओरेशनिक मिसाइल को रोकना असंभव

Wed, 21 Jan 2026 11:10 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी डेनियल डेविस ने कहा कि रूस की हाइपरसोनिक ओरेशनिक मिसाइल को रोकना फिलहाल असंभव है। उन्होंने ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ योजना को अव्यावहारिक बताया। डेविस के मुताबिक, मौजूदा रक्षा सिस्टम इतनी तेज मिसाइलों को न पहचान सकते हैं, न रोक सकते हैं। 

विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी सेना अधिकारी और विदेश नीति विशेषज्ञ डेनियल डेविस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी और विदेश नीति विशेषज्ञ डेनियल डेविस ने रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल ओरेशनिक और अमेरिका की प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस योजना पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने साफ कहा कि रूस की ओरेशनिक मिसाइल को रोकना असंभव है और फिलहाल ऐसी कोई तकनीक मौजूद ही नहीं है जो इसे रोक सके। एक इंटरव्यू में डेनियल डेविस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘गोल्डन डोम फॉर अमेरिका’ योजना केवल एक ख्वाब है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मानना गलत है कि अमेरिका के ऊपर ऐसा कोई अभेद्य सुरक्षा कवच बनाया जा सकता है, क्योंकि मिसाइल तकनीक लगातार आगे बढ़ रही है और रक्षा तकनीक उससे पीछे रह जाती है। डेविस ने बताया कि ओरेशनिक जैसी हाइपरसोनिक मिसाइल इतनी तेज होती है कि मौजूदा सिस्टम उसे न पहचान सकता है और न ही रोक सकता है।

ये भी पढ़ें:- रूस-यूक्रेन संघर्ष में बेहाल हुआ कीव: माइनस 20 डिग्री ठंड में 60% शहर अंधेरे में, लोग पूछ रहे कब थमेगा युद्ध?
विज्ञापन


डेविस ने इन मिसाइलों का दिया उदाहरण

डेविस ने कहा कि  रूस ने दो बार इसका प्रदर्शन किया है और तब भी इसे रोकने की कोई कोशिश तक नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसी कोई तकनीक नजर नहीं आती, जो इन मिसाइलों को रोक सके। डेविस ने इस्राइल के आयरन डोम, अमेरिका के पैट्रियट सिस्टम, थाड और अन्य रक्षा प्रणालियों का उदाहरण देते हुए कहा कि ईरान के हमलों के दौरान ये सभी सिस्टम मिलकर भी पूरी तरह मिसाइलें नहीं रोक पाए।

इस्राइल अगर दोबारा हमला किया तो क्या होगा?
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुछ हमले रोके गए, लेकिन कई मिसाइलें लक्ष्य तक पहुंच गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस्राइल-ईरान युद्ध दोबारा हुआ, तो इस्राइल को और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। डेविस ने यह भी कहा कि अमेरिका जैसे बड़े देश के लिए पूरे इलाके को मिसाइल डिफेंस से ढकना कल्पना से ज्यादा कुछ नहीं है। चाहे इसमें ग्रीनलैंड को जोड़ा जाए या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Spain Tice: जयशंकर ने स्पेनिश विदेश मंत्री से की मुलाकात, शिक्षा-व्यापार-एआई में साझेदारी पर दिया जोर

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के बयान पर कसा तंज
इस दौरान डेविस ने ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के बयानों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की बात करना बेतुकी और हास्यास्पद है। ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका की सुरक्षा और गोल्डन डोम परियोजना के लिए ग्रीनलैंड जरूरी है और यहां तक कि यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी। डेविस ने कहा कि गोल्डन डोम योजना असल में प्रचार के लिए ज्यादा है। अमेरिकी जनता इस पर भरोसा कर लेती है और सरकार इसमें पैसा झोंक देती है, लेकिन जमीन पर इसकी प्रभावशीलता बेहद सीमित होगी।

गौरतलब है कि हाइपरसोनिक मिसाइलें आवाज की रफ्तार से पांच गुना ज्यादा तेज चलती हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी दावा किया था कि रूस ने ओरेशनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। कुल मिलाकर, डेनियल डेविस का कहना है कि आधुनिक युद्ध में मिसाइल तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि कोई भी पूरी तरह सुरक्षित मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना फिलहाल संभव नहीं है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें