संयुक्त राष्ट्र के एक पूर्व अधिकारी पर कई महिलाओं के साथ छेड़खानी करने और यौन उत्पीड़न के मामले में संघीय अदालत में झूठ बोलने के आरोप लगाए गए। इराक में दूरसंचार विशेषज्ञ के रूप में काम करने वाले करीम अल्कोरोनी को एफबीआई के एजेंटों को गलत बयान देने के दो मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अल्कोरोनी के वकील, डॉन कार्डी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनका मुवक्किल मेनहट्टन संघीय अदालत में एफबीआई का सामना करने की योजना पर विचार कर रहा है। न्यूजर्सी में वेस्ट ऑरेंज के 37 वर्षीय एल्कोरनी ने 2018 की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र से इस्तीफा दे दिया था।
कुछ माह बाद एफबीआई एजेंटों ने उनके घर के बाहर एक महिला के बारे में पूछताछ की, जिसने एल्कोरनी पर 2016 में नशीली दवाएं देने, छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच में पाया गया कि अल्कोरोनी 2009 में कम से कम पांच महिलाओं के साथ इसी तरह के आचरण में लिप्त पाए गए थे।