फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व यूएन राजदूत हेली का पाकिस्तान पर संगीन आरोप, सहायता लेकर भी आतंकियों को देता है शरण

Tue, 12 Nov 2019 09:58 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निक्की हेली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने आतंकवादियों को शरण देने को लेकर पाकिस्तान पर संगीन आरोप लगाए हैं। निक्की ने कहा कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों को शरण देता है जो अमेरिकी सैनिकों को मारने का प्रयास करते हैं। हेली ने अपनी किताब 'विद ऑल ड्यू रिस्पेक्ट' में यह खुलासा किया है। 

विज्ञापन


निक्की की किताब मंगलवार को बाजार में आई है। भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली ने इस किताब में लिखा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय काफी नाराज हुए जब मैंने उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपी थी कि कि अमेरिकी सहायता प्राप्त करने वाले प्रमुख देश पाकिस्तान ने न केवल संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के खिलाफ वोट किया बल्कि आतंकियों को शरण भी दी।

हेली ने अपनी पुस्तक में लिखा, हमने पाकिस्तान को अन्य देशों की तुलना में अधिक सहायता दी। 2017 में अमेरिका ने उसकी सेना को करीब एक अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता दी। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में पूरे 76 प्रतिशत समय हमारा विरोध करता है। सबसे बुरा यह है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण देता है जो हमारे अमेरिकी सैनिकों को मारने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


हेली ने अपनी नई किताब में लिखा है कि भारत और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी और तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्थाएं हैं। यह दोनों ही स्वाधीन और पराधीन सरकारों से होने वाले खतरे का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की बढ़ती साझेदारी के विपरीत अमेरिका को आज जिस विदेशी ताकत से सबसे ज्यादा खतरा है, वह चीन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें