फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान: PoK के पूर्व राष्ट्रपति का निधन, 93 साल की उम्र में इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

Sun, 08 Nov 2026 11:39 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
PoK के पूर्व राष्ट्रपति का निधन - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन हो गया है। वह 93 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शनिवार को इस्लामाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे।

विज्ञापन


डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, उनके निधन पर रविवार को PoK में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। अधिकारियों ने उनके पैतृक शहर कासगुमा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। रविवार सुबह 11 बजे नमाज-ए-जनाजा के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था।

श्रीनगर और दिल्ली में हुई थी शुरुआती पढ़ाई
राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का जन्म 15 मार्च 1933 को हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा श्रीनगर और दिल्ली में हासिल की। इसके बाद 13 साल की उम्र में वह पाकिस्तान के मुर्री स्थित लॉरेंस कॉलेज, घोड़ा गली में दाखिल हुए। कॉलेज में उनके साथ पढ़ने वालों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जफरुल्लाह जमाली और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार अकबर बुगती भी शामिल थे।
विज्ञापन


1960-61 में शुरू किया था राजनीतिक सफर

  • राजा जुलकरनैन खान ने 1960-61 में राजनीति में कदम रखा था।
  • उस समय वह PoK के पूर्व राष्ट्रपति और मोहम्मद अली जिन्ना के निजी सचिव रहे केएच खुर्शीद के सहयोगी बने थे।

उनके निधन पर PoK की कथित विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी तारिक फारूक ने शोक जताया। उन्होंने इसे क्षेत्र के राजनीतिक, संसदीय और सामाजिक हलकों के लिए बड़ी क्षति बताया। PoK के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास ने भी राजा जुलकरनैन खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें