फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surgical Strike: क्या पाकिस्तान पर होगी एक और सर्जिकल स्ट्राइक? पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित को सता रहा डर

Wed, 26 Apr 2023 08:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

अब्दुल बासित का यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले के कुछ दिन बाद सामने आया है। दरअसल, 20 अप्रैल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ से गुजरने वाले सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
अब्दुल बासित - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीते 20 अप्रैल को भारतीय जवानों पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है। इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को एक और सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताने लगा है। ये दावा भारत ने नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरजमी पर पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने किया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने कहा कि अब पाकिस्तान में लोग भारत द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक किए जाने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हालांकि मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करेंगे क्योंकि वे इस साल एससीओ की बैठक और जी20 की अध्यक्षता कर रहे हैं। जब तक वे एससीओ के अध्यक्ष हैं, तब तक भारत कोई दुस्साहस नहीं करेगा। लेकिन अगले साल चुनावों के दौरान, भारत फिर से ऐसा कर सकता है। यह भारत में चुनाव से ठीक पहले हो सकता है।

पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने दिया बेतुका बयान
इस दौरान पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित को एक बेतुके बयान के जरिए पुंछ आतंकी हमले को सही ठहराने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह किया है, चाहे वह मुजाहिदीन हो या कोई भी, उन्होंने नागरिकों को नहीं, बल्कि सेना को निशाना बनाया है। वे एक वैध संघर्ष में लगे हुए हैं। यदि आप एक आंदोलन कर रहे हैं, तो आप सेना को निशाना बना रहे हैं, लेकिन नागरिकों को नहीं। अंतरराष्ट्रीय कानून भी इसकी अनुमति देता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत जानता है कि हम कहां खड़े हैं। 
विज्ञापन


आतंकी हमले के बाद आया वीडियो
अब्दुल बासित का यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले के कुछ दिन बाद सामने आया है। दरअसल, 20 अप्रैल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ से गुजरने वाले सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में पांच सैनिक शहीद हुए थे। सेना ने इस घटना को लेकर जारी बयान में बताया था कि शहीद जवान राष्ट्रीय राइफल्स के थे। 

 सूत्रों के अनुसार, इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से संबंधित होने का संदेह है। जिनका पता लगाने के बाद सेना ने बीते शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें