फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आंख का हुआ ऑपरेशन, अस्पताल से जेल में हुए शिफ्ट

Thu, 29 Jan 2026 07:22 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का पिछले हफ्ते आंख का ऑपरेशन हुआ। उनके ऑपरेशन की जानकारी पाकिस्तान सरकार ने परिवार के किसी सदस्य को नहीं दी और ऑपरेशन के बाद उन्हें दोबारा जेल में शिफ्ट कर दिया। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ (PTI) पार्टी के संस्थापक इमरान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले कई दिनों से आंख की समस्या से परेशान थे। जिसके बाद एक छोटे सा ऑपरेशन किया गया। फिलहाल वह ठीक हैं  और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने गुरुवार को दी।
विज्ञापन


अस्पताल से जेल में शिफ्ट हुए इमरान खान
तरार ने बताया कि खान की आंखों की प्रारंभिक जांच आदियाला जेल में की गई थी, जिसके बाद विशेषज्ञों ने सलाह दी कि उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया जाए। शनिवार रात डॉक्टरों की सलाह पर खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में खान की आंखों की फिर से जांच की गई और उनकी लिखित सहमति से लगभग 20 मिनट की एक छोटी चिकित्सा प्रक्रिया की गई। इसके बाद खान को आवश्यक चिकित्सकीय निर्देशों के साथ आदियाला जेल वापस भेज दिया गया।

मंत्री ने सोशल मीडिया के अफवाहों को किया खारिज
पूर्व प्रधानमंत्री के हालात की जानकारी देते हुए मंत्री तरार ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान इमरान खान के स्थिर रहे और उनकी कुल स्वास्थ्य स्थिति संतोषजनक थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि खान की स्थिति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


इमरान खान की पार्टी ने कोर्ट से लगाई गुहार
इस बीच, PTI अध्यक्ष गोहर खान ने खान के स्वास्थ्य के बारे में पार्टी और परिवार को जानकारी नहीं दिए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की और तुरंत उनसे मिलने की अनुमति मांगी। खान की कानूनी टीम ने भी एंटी-टेररिज्म कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उनके निजी डॉक्टरों और विशेषज्ञों को जेल में उनसे मिलने की अनुमति देने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: 'मिया' शब्द को लेकर सीएम सरमा का विपक्ष पर हमला, कहा- पढ़ें सुप्रीम कोर्ट का आदेश

मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
PTI ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा था कि खान को उनकी दाईं आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न (CRVO) का निदान किया गया है, जो उपचार न मिलने पर अंधेपन का कारण बन सकता है। हालांकि, खान की बहन नोरीन खान ने इन रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कोई आंख संबंधी समस्या नहीं है और उनकी सेहत अच्छी है। उन्होंने परिवार और वकीलों को मिलने की अनुमति न देने पर सवाल उठाया और पूरी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर सरकार की नजर, राज्यसभा में बोले विदेश राज्य मंत्री

2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान
बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की जेल में मुलाकातों पर 8 फरवरी तक प्रतिबंध लगा रखा है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और आतंकवाद से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

 अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें