फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: धनशोधन मामले में जेल भेजे गए नवाज के भाई शाहबाज शरीफ

Wed, 21 Oct 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
Shahbaz Sharif
विज्ञापन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख और नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को धनशोधन के एक मामले में मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने 28 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


एक अदालत ने 700 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में शाहबाज की जमानत याचिका खारिज करने के बाद जवाबदेही अदालत ने 29 सितंबर को पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज को हिरासत में भेज दिया था।


लाहौर की जवाबदेही अदालत ने मंगलवार को एनएबी की अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें शाहबाज की हिरासत अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। संवाददाताओं से बात करते हुए शाहबाज ने नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर की गिरफ्तारी के लिए इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन


पाक अदालत ने नवाज के खिलाफ ब्रिटेन में विज्ञापन देने से मना किया
पाकिस्तान की एक अदालत ने संघीय सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें ब्रिटेन के दो अखबारों में पूर्व पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ विज्ञापन के प्रकाशन की अनुमति मांगी गई थी। अदालत ने आग्रह को ठुकराते हुए कहा, चूंकि इश्तिहार जारी करने के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया इसलिए ब्रिटेन के अखबारों में उसका प्रकाशन करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें