फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ की मां के शव को लंदन से लाहौर लाने की तैयारी

Thu, 26 Nov 2020 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन

पाकिस्तान के सूचना मंत्री शिबली फराज ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर के अंतिम संस्कार में शरीक होने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार की ओर यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब पाकिस्तान मुस्लिम मुस्लिम नेता व उनकी बेटी मरियम नवाज ने अपनी दादी के निधन के बाद इमरान सरकार को जमकर लताड़ लगाई थी। इसके बाद इमरान सरकार के मंत्री का बयान सामने आया है।

डॉन की खबर के मुताबिक, बेगम अख्तर के शव को उनके पति की कब्र के बगल में दफन के लिए उसके शरीर को लाहौर वापस लाने की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि नवाज शरीफ की मां बेगम शमीम अख्तर का रविवार को लंदन में निधन हो गया था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज यानी पीएमएल एन के सूत्रों ने बताया था कि 91 वर्षीय बेगम अख्तर पिछले महीने से बीमार चल रही थीं। वह इस साल फरवरी महीने में लंदन गई थीं और लंदन में ही नवाज  एवं अन्य परिजनों के साथ रह रही थीं। उनको लाहौर में पति की कब्र के बगल में दफनाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें