फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 6 करोड़ पार, 54 देशों में दूसरी लहर शुरू

Thu, 26 Nov 2020 02:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को 6 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 14.17 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 4.16 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में 1.71 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1.03 लाख लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

विज्ञापन


इस बीच, दुनियाभर के 54 देशों में कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड रूप ले चुकी है। इन देशों में से 25 यूरोपीय देश हैं, जिनमें जर्मनी, इटली, स्पेन और रूस जैसे देश शामिल हैं।


वहीं, एशिया के 11 देश भी दूसरी लहर झेल रहे हैं, जिनमें ईरान, तुर्की, जॉर्डन, इंडोनेशिया, जॉर्जिया जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया, अर्जेंटीना में भी रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें