फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जमानत मिलने के बाद टोक्यो में फिर गिरफ्तार हुए निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 04 Apr 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Carlos ghosn - फोटो : File Photo

निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन को जमानत मिलने के बाद एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। जापानी मीडिया के अनुसार घोसन को गुरुवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। घोसन पर भरोसा तोड़कर माहौल बिगाड़ने का आरोप है।



इससे पहले उन्हें 19 नवंबर, 2018 को गिरफ्तार किया गया था। फिर उन्हें 6 मार्च, 2019 को जमानत मिली। नए आरोपों में घोसन ने 2016 से 2018 के दौरान 4 अरब येन (3.4 करोड़ डॉलर) आय कम करके दिखाई थी। उनपर नवंबर में भ्रष्टाचार,कंपनी के पैसे का निजी इस्तेमाल का भी आरोप लगा था। हालांकि घोसन सभी आरोपों को खारिज कर चुके हैं। 


जापानी कानून के अनुसार, किसी आरोपी को अलग-अलग आरोपों के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। यह अभियोजकों को लंबे समय तक उससे पूछताछ करने की अनुमति देता है। हालांकि, दुनियाभर में इस प्रणाली की आलोचना होती है।


एक अमेरिकी मीडिया के अनुसार दूसरी बार गिरफ्तारी के बाद घोसन ने अपने प्रवक्ता के जरिए कहा है कि यह निसान कंपनी के कुछ लोगों की अभियोजकों को गुमराह कर उन्हें चुप कराने की कोशिश है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ लगे सभी आरोप गलत हैं। वह निर्देष हैं और हार नहीं मानेंगे। 


इससे पहले उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर कहा था कि वह अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में सच्चाई बताएंगे। बता दें वो घोसन ही थे जिन्होंने 20 साल पहले निसान कंपनी को दिवालिया होने से बचाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next