फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का पूर्व प्रबंध निदेशक अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2020 12:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के पूर्व प्रबंध निदेशक एजाज हारून को एक पाकिस्तानी-अमेरिकी को उच्च पद पर अवैध रूप से नियुक्त करने के मामले में संघीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। हारून पर आरोप है कि उन्होंने मोटे वेतन पर सलीम सयानी को 2009 में नियुक्त कर मानव संसाधन विभाग के नियमों का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के उप निदेशक अब्दुर रऊफ शेख के हवाले से पाकिस्तानी समाचारपत्र डॉन ने बताया कि इस मामले में पीआईए के पूर्व मानव संसाधन निदेशक मोहम्मद हनीफ पठान को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ अवैध भर्ती के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें