फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया के पूर्व वित्त मंत्री ने रिश्वत मामले में स्वयं पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

Tue, 11 Aug 2020 06:51 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मलयेशिया के पूर्व वित्त मंत्री ने समुद्र के भीतर सुरंग बनाने की परियोजना से जुड़े 1.5 अरब डॉलर की रिश्वत के दूसरे आरोप में सोमवार को स्वयं को निर्दोष बताया और इसे नई सरकार की ओर से बनाया एक फर्जी मामला करार दिया।

विज्ञापन


लिम ग्वान इंग पर सबसे पहले शुक्रवार को आरोप लगाया गया। आरोप में उन पर 2011 में उत्तरी पेनांग राज्य से जुड़ी परियोजना में संभावित लाभ का 10 फीसदी मांगने का आरोप लगाया गया।


सोमवार को उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने पेनांग के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी शक्ति का इस्तेमाल एक स्थानीय कंपनी को ठेका दिलाने में मदद करके 7,86,182 डॉलर हासिल करने में किया। इस परियोजना को लिम के पेनांग के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मंजूरी मिली।
विज्ञापन


वह मलयेशिया का वित्त मंत्री बनने से पहले 2008-2018 के बीच यहां मुख्यमंत्री थे। लिम मार्च में सत्ता से बाहर हुई सरकार का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि रिश्वत रोधी अधिकारियों ने उनसे कभी 7,86,182 डॉलर के मामले में पूछताछ नहीं की और न ही ऐसा कोई प्रमाण है कि उन्होंने रिश्वत ली।

उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि इस आरोप में कोई स्पष्ट समय (2011-2017) भी नहीं दिया गया है। लिम ने सुनवाई के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह बिल्कुल ही निराधार आरोप है और राजनीति से प्रेरित है। मैं खुद को निर्दोष साबित करने की लड़ाई अदालत में लड़ूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें