फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: कजाखस्तान में आतंक निरोधक एजेंसी का पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, सरकार गिराने की साजिश रचने के आरोप

Sun, 09 Jan 2022 06:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।

सार

स्थानीय अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि मासिमोव की साजिश की वजह से 18 रक्षाकर्मियों सहित कुल 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,400 से ज्यादा लोग हिरासत में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कजाखस्तान में हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोप में देश की आतंकवाद रोधी एजेंसी के पूर्व प्रमुख करीम मासिमोव को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कासिम जोमार्त तोकायेव ने इसी सप्ताह मासिमोव को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख के पद से भी हटाया था। करीम मासिमोव सोवियत संघ के दौर में रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी का हिस्सा रह चुका है।

राष्ट्रपति ने इन प्रदर्शनों के लिए विदेश से समर्थित आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि मासिमोव की साजिश की वजह से 18 रक्षाकर्मियों सहित कुल 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,400 से ज्यादा लोग हिरासत में हैं।
विज्ञापन


कजाखस्तान में पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन सरकार विरोधी आंदोलन बन गया था और बाद में हिंसक हो गया था, जिसके बाद कजाखस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी में हालात को काबू करने के लिए रूस को सैन्य सहायता भेजनी पड़ी थी। इसके बाद राष्ट्रपति ताकायेव ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें