फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने हिटलर से की जो बाइडन की तुलना, डेमोक्रेट पर लगाए नस्लभेद के आरोप

Tue, 18 Oct 2022 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वांशिगटन

सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक टाउन हॉल कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो बाइडन और हिटलर दोनों की सत्तावाद को लेकर एक ही मानसिकता है। बाइडेन की तुलना हिटलर से करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि वे सभी मानते हैं कि जो वे कर रहे हैं वो सबसे अच्छा है। हिटलर ने भी सोचा था।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ दी है। इस दौरान उन्होंने  राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना नाजी नेता एडोल्फ हिटलर से की। उन्होंने गबार्ड ने आरोप लगाए हैं कि यह पार्टी एक तरह से कुछ एलीट लोगों के नियंत्रण में है। जो जंग की बातें करते हैं। श्वेत लोगों का विरोध करते हैं नस्लभेदी ग्रुप में तब्दील हो रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना नाजी नेता एडोल्फ हिटलर से की। गबार्ड ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 8 नवंबर के मध्यावधि चुनावों के प्रचार अभियान के दौरान यह टिप्पणी की।  

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक टाउन हॉल कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो बाइडन और हिटलर दोनों की सत्तावाद को लेकर एक ही मानसिकता है।  बाइडेन की तुलना हिटलर से करते हुए उन्होने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि वे सभी मानते हैं कि जो वे कर रहे हैं वो सबसे अच्छा है। हिटलर ने भी सोचा था कि वह वही कर रहा है जो जर्मनी के लिए सबसे अच्छा है। 

गबार्ड पिछले साल 2021 में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से सेवानिवृत्त हुईं हैं। उन्हें तेज तर्रार छवि वाली नेता माना जाता है। गबार्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी तरह की सोच रखने वाले लोगों को अब डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़ देना चाहिए। गबार्ड भारतीय मूल की नहीं हैं। उनका जन्म 12 अप्रैल 1981 को अमेरिका के लेलोआलोआ में हुआ था।
विज्ञापन


डेमोक्रेट पर पर लगाए नस्लभेद के आरोप
पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए गबार्ड ने यह भी साफ किया कि वह फिलहाल कोई दूसरी पार्टी जॉइन नहीं करेंगी और रिपब्लिकन पार्टी में जाने का भी अभी कोई इरादा नहीं है। गबार्ड ने कहा कि वर्तमान में जो डेमोक्रेटिक पार्टी है वो कुछ एलीट लोगों के नियंत्रण में है, जो जंग की बातें करते हैं। श्वेत लोगों का विरोध करते हैं और नस्लभेदी ग्रुप में तब्दील हो रहे हैं। इस पार्टी के जो लोग मेरी तरह सोचते हैं उन्हें तत्काल पार्टी को छोड़ देना चाहिए। 

अपराधियों का बचाव करते हैं पार्टी के नेता 
गबार्ड ने कहा, आज के डेमोक्रेट (डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता-कार्यकर्ता) आस्था और आध्यात्मिकता वाले लोगों के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी कानूनों का पालन न करते हुए प्रदर्शन करते हैं और अपराधियों की रक्षा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें