फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: शृंगला ने कहा- सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का हकदार है भारत

Fri, 16 Jul 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।

सार

शृंगला ने कहा, सुरक्षा परिषद में अपने दो साल के कार्यकाल का हम सर्वश्रेष्ठ तरीके से सदुपयोग करेंगे। हम परिषद पर अपनी छाप छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अपने दो साल के कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ काम करके दिखाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने रेखांकित किया कि भारत ने यह दिखा दिया है कि वह 15 सदस्यीय संस्था का स्थायी सदस्य बनने का अधिकारी है। शृंगला ने कहा अगले माह संस्था की अध्यक्षता हमारे पास होगी और यह सबसे उल्लेखनीय घटनाओं में से एक होगी।

शृंगला ने कहा, सुरक्षा परिषद में अपने दो साल के कार्यकाल का हम सर्वश्रेष्ठ तरीके से सदुपयोग करेंगे। हम परिषद पर अपनी छाप छोड़ेंगे। भारत वास्तव में अपने योगदान के जरिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता रखने का अधिकारी बन गया है।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में शृंगला सुरक्षा परिषद के दो उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे महासचिव एंतोनियो गुटेरस से मुलाकात करेंगे और लीबिया पर परिषद की ब्रीफिंग को संबोधित करेंगे। भारत लीबिया प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष है।
विज्ञापन


शृंगला ऐसे समय पर यह दौरा कर रहे हैं, जब भारत अगस्त महीने के लिए शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा। विदेश सचिव ने कहा, हम यहां आम सहमति व समझ विकसित करने के लिए हैं। वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हम देशों के बीच सेतु की तरह हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें