फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला संक्षिप्त यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे

Wed, 19 Aug 2020 08:25 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
विज्ञापन
हर्षवर्द्धन शृंगला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला मंगलवार को एक संक्षिप्त यात्रा पर ढाका पहुंचे। बांग्लादेशी मीडिया की खबर के अनुसार, शृंगला को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार सुबह लगभग 11.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) ढाका हवाई अड्डे पर उतरा। विदेश सचिव का कार्यभार संभालने के बाद शृंगला की यह दूसरी बांग्लादेश यात्रा है।  

विज्ञापन


इससे पहले, उन्होंने मार्च में बांग्लादेश का दौरा किया था। मीडिया की खबरों के अनुसार शृंगला, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर उन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश पहुंचाएंगे। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। हसीना अपने आधिकारिक निवास गणभवन पर शृंगला से शिष्टाचार मुलाकात कर सकती हैं। शृंगला, बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन और अपने समकक्ष मसूद बिन मोमिन से भी मुलाकात कर सकते हैं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वह बुधवार को हमारे विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें